90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत चौक चौराहा व विद्यालयों में दी गई कानून की जानकारी

मेदिनीनगर (पलामू)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू के बैनर तले 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।यह कार्यक्रम पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के निर्देश व सचिव राकेश रजंन के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा हैं।इसी क्रम में गुरुवार को टीम डी के द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत रेंडमा, सुवा ,निमिया आदि गांव में लोगो को डालसा द्वारा प्रदत्त सुबिधा के बारे में जानकारी दी गई।इस मौके पर मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट,पीड़ित प्रतिकर अधिनियम, लोक अदालत,मध्यस्तता केन्द्र के बारे मे जानकारी दी गई।पीएलवी ने कहा कि डालसा के माध्यम से लोगो को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता हैं।उन्होंने कहा कि अब कोई भी ब्यक्ति न्याय पाने से बंचित नही रहेगा।लोगो को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने का कार्य डालसा कर रहा है।उन्होंने कहा कि डालसा द्वारा मुफ्त में वकील के साथ साथ कोर्ट फीस भी दिया जाता हैं।जरूरत मन्द ब्यक्ति डालसा में आवेदन देकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते है।इस मौके पर पम्पलेट ,हैंडबिल आदि का वितरण ग्रामीण के बीच किया गया।

Leave a Reply