हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब कला गांव निवासी संतन राम का 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार उर्फ गोलू बीते 15 मई 2026 से लापता है । करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है । स्वजनों के अनुसार रौशन के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से विभिन्न गांव रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की । लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है । युवक के लापता होने से पूरे परिवार चिंतित व परेशान हैं । इस संबंध में पिता संतन राम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है । तथा पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन कर रौशन को बरामद करने की गुहार लगाई है । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

