किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार हर मोर्चे परविफल : शर्मा

बारियातू (लातेहार)

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप भाजपा मंडल कमेटी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने की।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कौशल नाथ शाहदेव ने राज्य सरकार पर चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। राज्य में अफसरशाही हावी है तथा कोयला और बालू की अवैध तस्करी बढ़ी है। साथ ही आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है और सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर कर रही है। मौके पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम, विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद एवं सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने भी राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। चुनाव के समय किसानों समेत सभी वर्गों के विकास का वादा किया गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों के हक और अधिकार के लिए तपती धूप में भी संघर्ष कर रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के शिष्टमंडल ने बीडीओ अमित कुमार पासवान को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय से धरना स्थल तक हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ता “किसानों के मान-सम्मान में भाजपा मैदान में”, “एमएसपी 3200 का वादा पूरा करो” और “किसानों के साथ वादाखिलाफी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगा रहे थे।
धरना-प्रदर्शन में बजरंग प्रसाद, अजय सिंह, सुनील सिंह, रिंकु यादव, चांदनी देवी, राकेश प्रसाद, अजय यादव, तुलेश्वर यादव, अरविंद प्रसाद, प्रताप सिंह, मुकेश गंझू, सकेंदर राम, संजय यादव, महेश प्रसाद, सोनू प्रजापति, योगेंद्र भोगता, विजय कुमार सिंह, रेखा देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, अशोक ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply