अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा। इस दौरान व्रतियों ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना की । साथ ही वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए रक्षा सूत्र बांधा। वहीं पुरोहितों के द्वारा कही गई सावित्री का यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण को वापस लाने की कथा का श्रवण किया। इससे पहले पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी करने वालों की काफी भीड़ देखी गई।

Leave a Reply