मेदिनीनगर (पलामू)
मारवाड़ी युवा मंच, डाल्टनगंज शाखा द्वारा आयोजित सत्र 26-27 का अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल सेवा सदन में कार्यक्रम एक कार्यक्रम आयोजित की गई.
इस सेवा कार्य में सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लगभग 100 नर्स बहनों को उनके महत्वपूर्ण सेवा एवं रक्षा योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सफल बनाने में सभी सदस्यों का सहयोग अमूल्य और सराहनीय है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से, मंच ने नर्स बहनों के चेहरों पर जो खुशी देखी, उससे उसे अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ।
मारवाड़ी युवा मंच
शाखा डाल्टनगंज
अध्यक्ष – प्रशांत साँवरिया
सचिव – अंकित पोद्दार
कोषाध्यक्ष – विशाल साँवरिया

