मेदिनीनगर (पलामू)
आगामी दिनों में संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाज़ारी रोकने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है।गुरुवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष से टास्क फोर्स के विभिन्न सदस्यों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संभावित कालाबाज़ारी को कैसे रोकना है से संबंधित चर्चा की।उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में यूरिया की मांग बढ़ जाएगी,ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर ही सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध करना आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यह टास्क फोर्स सिर्फ कागज पर नहीं बल्कि जमीन पर काम करें और इसका असर भी दिखना चाहिए।आप सभी समय-समय पर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करें। कृषि पदाधिकारी के तरफ से सभी सदस्यों को रिटेलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर की सूची सौंप दी जाएगी।कहीं से भी कालाबाज़ारी की शिकायत नहीं आनी चाहिये।सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत नियमित रूप से उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन जिला को भी भेजने की बात कही।

