बारियातू (लातेहार)
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बारियातू में जोरदार जश्न मनाया। भाजपा मंडल कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सांसद प्रतिनिधि किशोर ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है। वहीं विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
जश्न के दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, बृजमोहन राम,सुनील सिंह, अवध प्रसाद, अरविंद प्रसाद, विजय प्रसाद, मदन प्रसाद, धानेश्वर उरांव, कामेश्वर उरांव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

