हरिहरगंज (पलामू )
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की मिली प्रचंड जीत तथा पंडुचेरी में एनडीए की सफलता को लेकर हरिहरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और केंद्र सरकार के सुशासन की जीत है ।जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत नेतृत्व के कारण भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है । साथ ही इसे संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम भी बताया गया । कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सूर्यांशु सिंह, अशोक सिंह,चंदन प्रजापति, अरुण कुमार मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, संतोष शौंडिक, मनोज सोनी, कुंदन सोनी, कन्हाई विश्वकर्मा, दीपक स्वर्णकार, अशोक सिंह, अमित कुमार, अजय सिंह, भीमसेन शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

