बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बंगाली समाज ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर (पलामू)

शनिवार की शाम को पलामू के बंगाली समुदाय के द्वारा संचालित दो प्रमुख संस्था बंगीय दुर्गा पूजा असोसिएशन एवं बंगाली समिति के द्वारा बोर्ड परीक्षा में बंगाली समाज के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के छह बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दुर्गा बाड़ी के अध्यक्ष प्रसेनजीत बोराल ने कहा कि शिक्षा ही वर्तमान समय में सफलता की चाभी है। जिसके पास यह मास्टर की है वो सफलता का ताला खोल लेगा। उन्होंने बच्चों के सफलता के पीछे उनके माता-पिता व घर के अन्य लोगों की मेहनत की भी बात कही । दुर्गा बाड़ी के पूर्व अध्यक्ष देवेश मोइत्रा ने कहा कि बच्चों के सफलता के पीछे स्कूल और शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बंगाली समाज के जिन बच्चों ने सफलता पाई है उनके शिक्षकों को भी इस अवसर पर बंगाली समाज धन्यवाद देना चाहती है। बंगाली समिति के सचिव सैकत चटर्जी ने कहा कि पहले विभिन्न परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को उनके घर पर जाकर सम्मानित करने की परंपरा थी इस बार एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जा रह है, इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे के समाज में शिक्षक के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे लोगो को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रिसान
विश्वास, सौम्यजीत अड्डी, डोना विश्वास, अपूर्वा चटर्जी, अंकिता चटर्जी, रिद्धिमा दास को उनके सफलता के लिए सम्मानित किया गया। मुनमुन चक्रवर्ती, अमर भांजा, गौतम घोष, आशीष दासगुप्ता, देवाशीष सेनगुप्ता, विश्वजीत अड्डी, नुपुर विश्वास, स्वीटी विश्वास आदि ने बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्पिता दासगुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा बाड़ी के सचिव जयंत विश्वास ने किया।

Leave a Reply