मेदिनीनगर में खुला फ्री सोल डांस एंड जुंबा स्टूडियो

मेदिनीनगर (पलामू)

शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने तिनकोनिया गैरेज के सामने फ्री सोल डांस एंड जुंबा स्टूडियो का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में शहर में तीन जुंबा एंड डांस क्लास खुला है, यह बताता है कि शहर का मिजाज बदल रहा है। महिलाएं खुल कर अपनी जिंदगी जीना चाहती है। एक खास उम्र के बाद महिलाएं जब कुंठित होना शुरू होती है उस समय जुंबा जैसी चीजें उन्हें फिर से नई शुरुआत करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएनसर, स्टूडियो की निदेशक व ट्रेनर मोनिका गुप्ता ने कहा कि जुंबा खुल कर जीने की कला है। यह बहुत लोकप्रिय हो रहा है, खास कर जो महिलाओं के लिए यह वरदान है। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ महिलाओं के लिए हो क्लास चलाया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट छाया सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, नवनीत कौर, पिंकी वर्मा, स्नेहा सिंघानिया, शालू रविंद्र, आरती सिंह, प्रतिमा गुप्ता, रूबी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, ट्विंकल अग्रवाल, किरण अग्रवाल आदि मौजूद थी।

Leave a Reply