मुंबई (MUMBAI)
भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता कड़ी कार्रवाई कर रहा है. छोटे कर्मी से लेकर बड़े साहब तक पैनी नजर है. अब एक बड़ी कार्रवाई नवी मुंबई के महानगर पालिका में देखने को मिली. जब ACB ने महानगर पालिका के उपायुक्त को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.किसी काम के बदले पीड़ित से 42 हजार रुपये ले रहे थे. तभी जाल बिछा का एजेंसी ने कार्रवाई की है.मंगलवार को भी वसई तहसील में 7 लाख रिश्वत लेते एक प्राइवेट कर्मी को एजेंसी ने दबोचा था. इसके बाद अब यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है.

