बरछीया में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड क्षेत्र के सालवे पंचायत अंतर्गत ग्राम जबरा बरछीया स्थित नव-निर्मित श्री हनुमंत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी शेषनारायाचार्य जी के तत्वावधान में यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
कलश यात्रा में मुख्य जजमान के रूप में शिलवंत सिंह एवं उनकी पत्नी उर्मिला देवी, गौकरन सिंह सह पत्नी, मोहन मिस्त्री सह पत्नी, जगदीश प्रजापति सह पत्नी तथा संजय प्रजापति सह पत्नी शामिल हुए। इसके अलावा समाजसेवी बबन कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शहदेव, जिप सदस्य रमेश राम, मुखिया राजीव भगत, मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, राजेंद्र गंझू, लाल आशीष नाथ शाहदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की” और “हर हर महादेव” के जयघोष लगाए। महावीर पताका व भगवा ध्वज के साथ पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा थाना परिसर स्थित मंदिर होते हुए बरछीया, जबरा सहित विभिन्न टोलों का भ्रमण करते हुए धोबनी नदी तट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य जयप्रकाश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर विधिवत कलश स्थापना कराई गई।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह प्रसाद सिंह ने बताया कि सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के तहत 19 अप्रैल को अरनी मंथन के साथ विधिवत यज्ञारंभ होगा। 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा सह विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन एवं संतों की विदाई दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल सुबह 11 बजे से 25 अप्रैल सुबह 11 बजे तक अखंड कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक कथावाचन तथा रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारा की भी व्यवस्था की गई है।
मौके पर समाजसेवी नंदू उरांव, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सोनू प्रजापति, आनंद प्रजापति, सुमेर सिंह, पारस सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, राजेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहन मिस्त्री, नवीन सिंह, उदय गुप्ता, संयोजक राजेश प्रजापति व श्रवण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply