मेदिनीनगर (पलामू)
ज़िले के 71 वें एसपी के रूप में कपिल चौधरी ने एसपी कार्यालय में दिया अपना योगदान । एसपी रिष्मा रमेशन ने बुके देकर पलामू के नए एसपी कपिल चौधरी का स्वागत किया वही अपना पदभार सौंपा । वही नए एसपी कपिल चौधरी ने भी एसपी रिष्मा रमेशन को बुके देकर समानित की । आपको बता दे कि एसपी कपिल चौधरी इसके पूर्व धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर कार्य कर चुके है उन्होंने कहा कि वे पलामू में अपनी बेहतर सेवा देँगे और यहां की जनता और प्रेस के लोगो के साथ मिलकर काम करेंगे और बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाएंगे । मौके पर हुसैनाबाद के नए एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला , सदर एसडीपीओ राजेश कुमार समेत कई प्रशाशनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

