प्रखंड परिसर में रक्तदान शिविर की हुई शुरुआत

बरवाडीह (लातेहार)

प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास अधिकारी रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जहाँ पहले रक्तदाता के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडे नें रक्तदान किया । रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने प्रखंड के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस रक्तदान शिविर में भाग लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। रक्तदान शिविर शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

Leave a Reply