संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

लातेहार (झारखंड)

नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत “संपूर्णता अभियान 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच संविधान, समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों एवं योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों को नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता अपनाने एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से जिले में समावेशी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply