हरिहरगंज (पलामू)
शहरी क्षेत्र के पीपरघाट रोड स्थित बिंदा रिसार्ट में रविवार को क्षेत्रीय शिव चर्चा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आस पास के हजारों महिला पुरुष शिव शिष्य शामिल हुए। इसका आयोजन स्थानीय शिव शिष्य परिवार के द्वारा किया गया था। वक्ताओं ने कहा कि आदि गुरु शिव अपने शिष्यों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। केवल विचार करने मात्र से शिव को गुरु बना सकते हैं। साथ ही तीन सूत्र का पालन कर ईश्वर के करीब जा सकते हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी,वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी,शिव कार्य समिति पलामू जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, सदस्य सुमित रंजन, विजय कुमार, बिरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, औरंगाबाद जिला अंतर्गत अंबा के संतोष कुमार सिंह,बारूण के संजय सिंह आदि शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हरिहरगंज शिव शिष्य परिवार के अध्यक्ष सत्यनारायण शौंडिक, सचिव संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुरारी प्रजापति, गुरु बहना कलावती देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, लीलावती देवी, निर्मला देवी, परी देवी, अनीता देवी,मंजू देवी , लालमुनि देवी सहित कई शिव शिष्य की सक्रियता देखी गई।

