हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया टोला केवाल पर गांव के समीप चेकडैम निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मरपीट हुई । जिसमें दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये। मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें प्रथम पक्ष के रघुनंदन यादव ने विकास यादव, नरेश यादव, जनेश्वर यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव, संत यादव, विशाल यादव तथा संजीव कुमार के खिलाफ लाठी डंडे से मारपीट करने और 12 हजार रुपए छिन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 60/ 2026 दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के जनेश्वर यादव ने शंभू यादव, मुन्ना यादव, जितेंद्र यादव, रघु यादव, लक्ष्मण यादव के खिलाफ लाठी डंडे से मारपीट करने को लेकर तथा 43 हजार रुपए छिनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 61/ 2026 दर्ज कराई है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया टोला केवाल पर कुसहा नाला पर चेक डैम निर्माण के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम तय था। किंतु शिलान्यास होने से पहले ही कार्य स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

