मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर बुधवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस रांची चोपन एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफार्म व प्रतिक्षालयो की सघन जांच की गई ।चेकिंग अभियान के क्रम में लगभग 43 व्यक्तियों को विभिन्न अनियमितता के आरोप में पकड़ा गया ।जिनसे विधि अनुसार जुर्माना वसूल किया गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई की यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें ।व वैध टिकट के साथ यात्रा करें ।विदित हो कि यहअभियान नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत चलाया जा रहा है जिसका आयोजन 9 मई को रेलवे न्यायालय में किया जाएगा। उक्त अवसर पर आम जन अपने रेलवे संबंधी मामले का निस्तारण प्ली बार गेनिंग अथवा पलीड गिल्टी के माध्यम से रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी की पीठ के समझ करवा सकते हैं ।इस मौके पर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम के अलावे रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी द्वारा चलाया गया।

