एन आई एक्ट का स्पेशल लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सीजेएम ने किया जिले के थाना प्रभारीयो के संग बैठक

मेदिनीनगर (पलामू)

एन आई एक्ट का 25 अप्रैल को स्पेशल लोक अदालत व नव मई को आहूत होने वाले राषटीय लोक अदालत को ले सी जे एम मनोरंजन कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारीयो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने कहा पक्षकारों को नोटिस का तामिला समय पर करे।ताकि पक्षकार समय पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना अपना केस समाप्त करा सके।उन्होंने कहा कि झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में एन आई एक्ट का स्पेशल लोक अदालत 25 अप्रैल को आहूत किया जाएगा।इसमे एन आई एक्ट के अधिक से अधिक मामले निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होंने कहा कि 9 मई को राषटीय लोक अदालत का भी आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारी आरम्भ कर दिया गया हैं।उन्होंने कहा कि सभी थानेदार अपने अपने थाना अंतर्गत जो भी नोटिस है उसका समय पर तामिला सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामले निस्तारण से समय श्रम शक्ति व पैसे की बचत होता हैं साथ ही पक्षकारों में मधुर सम्बंध स्थापित हो जाता हैं।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन के अलावे बिभिन्न थाना के प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply