मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगह हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। दोनों घटनाएं 16 मार्च की बताई गई है । जिसमें
चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा रानीबांध तालाब के पास एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान मेदिनीनगर शहर के मिशन स्कूल आबादगंज के रहने वाला शंकर राम के रूप में हुई। वही उसी दिन मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन के पास से भी पत्थर से कुचला हुआ एक व्यक्ति का शव भी पुलिस ने बरामद किया । इन दोनों कांडों में संलिप्त चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसपी रिष्मा रमेशन से कहा कि दोनों घटनाओं का अंजाम आरोपी चुनमुन के द्वारा ही दी गई थी। नशा करने को और 1300 रुपये की लूट को लेकर चुनमुन चौधरी ने इस घटना को अंजाम दिया । सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने कारवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

