बिश्रामपुर (पलामू)
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बिश्रामपुर ग्रामीण मंडल कार्यालय, बी मोड़ में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
मंडल अध्यक्ष विकास चौबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राधा कृष्ण साव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आयोजित सभा में नेताओं ने भाजपा की विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में विकास चौबे ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद के मूल्यों के साथ देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक मजबूत संकल्प है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का प्रण लिया।
इस दौरान अमरेश तिवारी, सतेंद्र नारायण सिंह, शिववंश मिश्रा, गोखुला मिश्रा, अनुज चौधरी, उपेंद्र तिवारी, मेराज आलम, सुरेश पांडेय, दयाल विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, श्रीकांत पाठक, संजय तिवारी, पंकज तिवारी, प्रदीप चौधरी, अनिल पासवान, अनुज ओझा, ओम पाठक, विवेकानंद सिंह, सुनील चौबे, सुरेंद्र मालाकार, धर्मदेव चौधरी, शिव कुमार साव, धीरन तिवारी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, रमेश पाल, मनोज चंद्रवंशी, सत्यनारायण राम, किरण देवी, रीता सिंह, एनिमा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह आयोजन साफ संकेत दे गया कि बिश्रामपुर में भाजपा संगठन नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है।

