सहायक अध्यापकों ने मांगे पूरी करने को लेकर बनाई रणनीति

बारियातू: (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के रवैए पर नाराजगी जताते हुए अपनी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सहायक अध्यापकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कमिटी के निर्णयानुसार 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सहायक अध्यापकों को टेट पास का सम्मान देने तथा बिहार सरकार के तर्ज पर समायोजन सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि आगामी 14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों ने राज्य कमिटी के निर्णयों को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर रुपेश कुमार, अनिल कुमार सुमन, मीरा कुमारी, ललिता श्रीवास्तव, सुधा कुमारी, मंजू देवी, मनोज कुमार तुरी, चैतु प्रसाद, संजय प्रसाद केसरी, ऋषि कुमार सिंह, गजेन्द्र कुमार रंजन, सुरेश उरांव, नंदलाल भगत, ठुठा रविदास, सुनील कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply