रेडक्रास के रक्तदान शिविर में लोगो ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब 30 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का संचालन करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करना एक मानवीय कर्तव्य होने के साथ साथ एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसका एक पहलू यह भी है कि रक्तदान करने वाले को कई तरह की शारीरिक समस्याएं आम लोगों से कम होती है। रक्तदान करने वाले लोग ज्यादा ऊर्जावान रहते है। इसलिए सभी स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए। रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष आलोक पाठक ने कहा कि वर्तमान में रक्तदान को लेकर पहले से अधिक जागरूकता आई है, फिर भी ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। इस तरह की शिविरों का आयोजन आने वाले दिनों में भी किया जाएगा। शिविर में मारवाड़ी युवा मंच, योध सिंह नामधारी महिला कालेज, मासूम आर्ट ग्रुप आदि संस्थाओं के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर
रेडक्रॉस सोसाइटी के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर गिरधारी गर्ग, विभाकर नारायण पांडेय, वरीय अधिवक्ता किशोर पांडेय, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला, डॉ रामाकांत प्रसाद, आलोक वर्मा, रेनू गुप्ता, सैकत चटर्जी, अमर भांजा, राज प्रतीक पाल, शर्मिला सुमी, विश्वजीत गुप्ता, अरुण गुप्ता, पुनीत लाठ, विशाल महलका, जय प्रकाश, ब्लड बैंक के राजेश कुमार, संजीव गुप्ता, आनंद मोहन चंद्रा आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply