लातेहार में 5 लाख के इनामी उग्रवादी सुरेन्द्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार (झारखंड)

झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत “नई दिशा” अभियान में जे.जे.एम.पी. के 5 लाख के इनामी सबजोनल सदस्य सुरेन्द्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने 02 अप्रैल 2026 को पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर आत्मसमर्पण किया। इसकी पुष्टि एसपी के नेतृत्व में लातेहार पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पलामू आईजी ने की।

Leave a Reply