बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में वार्षिक आचार्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती ओउम् एवं भारत माता वंदना के साथ की गई। इसके निमित्त पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार विद्यालय समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम उपस्थित थे। सत्येंद्र प्रसाद ने आचार्य एवं दीदी जी को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी काम में जीत हर व्यक्ति के मन पर निर्भर करती है। यदि व्यक्ति मन से ही हार मान लेता है तो वह उस
कार्य में असफल हो जाता है। भले ही वह कितना ही सरल क्यों ना हो लेकिन वह अपनी पूरी ताकत से प्रयास करता है तो उसकी जीत निश्चित होती है। क्योंकि उसका आत्मविश्वास ही उसे जीत दिलाता है। इसलिए आप सभी आत्मविश्वास के साथ काम करें। पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ही विद्या भारती जैसे शैक्षणिक संगठन को खड़ा किया है विद्या भारती सदैव संघ की प्रेरणा से ही कार्य करती है। विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य है साधनहीन गरीब और वंचित बच्चों को भी शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना। हम बच्चों में शिक्षा के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं।शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति नैतिक मूल्य और अनुशासन सीखना आचार्य जी एवं दीदी का कार्य है। सभी आचार्य जी और दीदी जी नकारात्मकता से बचें।यदि मन में नकारात्मक विचार और हार का डर हो तो वह हार की ओर ले जाता है। इसलिए मन को सकारात्मक और दृढ़ रखना बहुत जरूरी है। आचार्य जी एवं दीदी जी के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी कार्य व्यक्ति के प्रयास और दृढ़ संकल्प पर ही निर्भर करती हैं। कार्यशाला में उपस्थित थे शशि सिंह वीणा देवी लक्ष्मण राम खुशबू कुमारी नीतीश कुमार वंदना सिन्हा सोनाली कुमारी सपना कुमारी किरण देवी सुमन कुमारी कृतिका कुमारी अन्य।

