हरिहरगंज (पलामू )
लघु खनिज संपदा परिवहन जांच के क्रम में अंचलाधिकारी ,अंचल निरीक्षक व अंचल गार्ड पर जानलेवा हमले के मामले में सीओ मनीष कुमार सिन्हा ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अंचल क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 कटैया मोड़ के समीप स्टोन चिप्स लदे हाइवा वाहन संख्या BR02GB1792, CG-30G2082 एवं CG04NT5180 की जांच के दौरान वाहन चालकों से चालान की मांग की गई । लेकिन वे वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी बीच जब्त वाहन को थाना ले जाने के क्रम में एक एनएच 98 बैलौदर मोड़ के समीप वाहन मालिक और उसके द्वारा बुलाए गए दबंग मौके पर पहुंच गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अंचल गार्ड के साथ धक्का मुक्की और मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने गार्ड को वाहन से जबरन उतार दिया, उनके कपड़े फाड़ दिए तथा नकद राशि भी छीन ली और जबरन दो हाइवा छुड़ाकर ले भागे । मामले में अकित गुप्ता , मंटू शौंडिक, निवासी शौंडिक मुहल्ला, हरिहरगंज तथा छोटू कुमार सिंह ग्राम सरसोत और हाइवा चालक ,मालिक तथा तीन-चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 54/26 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद अंचल कर्मियों में भय का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

