सरईडीह – रामनवमी जुलूस में सरईडीह नवयुवक संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित

सरईडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर सरईडीह नवयुवक संघ मंदिर कमेटी की ओर से भव्य जुलूस के साथ-साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को अस्त्र-शस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जो परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह, बरवाडीह जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, बुद्धेश्वर सिंह, मुखिया मनोज मांझी, समसूल अंसारी और पिंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सरईडीह मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उमेश प्रसाद, दिवाना सिंह, जोखन प्रसाद, मुकेश सिंह और उत्तम प्रसाद सहित सैकड़ों नवयुवक संघ के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, एसडीपीओ भरत राम, इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी और मनिका थाना प्रभारी पीके दास अपने-अपने दल-बल के साथ जुलूस की निगरानी करते रहे।
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जुलूस संपन्न होने पर प्रशासन और आयोजन समिति ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply