रांची (झारखंड)
झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में नामांकन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने प्रवेश परीक्षा की तिथि में संशोधन करते हुए इसे आगे बढ़ा दिया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
पहले यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब नई तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। परिषद के इस फैसले से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में आयोजित की जाएगी। राज्यभर के परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

