मेदिनीनगर (पलामू)
रामनवमी के पावन अवसर पर द कराटे एकेडमी की ओर से राम भक्तों की सेवा हेतु शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा, पलामू के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर धोनी क्रिकेट एकेडमी एवं द कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने पूरे श्रद्धा भाव से राम भक्तों को शरबत वितरित कर सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं द कराटे एकेडमी सह धोनी क्रिकेट एकेडमी के निर्देशक सुमित बर्मन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संस्कार और सेवा भावना भी सिखाता है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव का विकास होता है।
इस मौके पर सुमित बर्मन, दीपक गुप्ता, अमरेश मेहता, दीपेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, रवींद्र सिंह एवं मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों में आकर्ष प्रताप, विकास कुमार, सौभाग्य सिद्धार्थ, सम्यक स्नितिक, समीर कुमार, जीत तिवारी, आकाश कुमार, कार्तिक्य, राहुल कुमार एवं अनुभव पांडेय सहित तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।

