हरिहरगंज में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
हरिहरगंज (पलामू )
रामनवमी के अवसर पर हरिहरगंज में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकली । रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान तथा महारानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए । वहीं युवाओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा श्री संकट हरण हनुमान मंदिर से शुरू हुई । मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बल्लू बलराम सचिव सोनू जायसवाल ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। वहीं इस धार्मिक उत्सव के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो । शोभायात्रा में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, सूर्या सोनल सिंह भाजपा नेता रविन्द्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, अरूण मिश्रा,सन्नी गुप्ता, राजीव रंजन, जानू चौधरी, दिलीप स्वर्णकार,चंदन जायसवाल,बीनू जायसवाल , सरोज प्रसाद कुशवाहा,रामजी सिंह,ओमप्रकाश अकेला,करण राजवीर,प्रेम गौरव, प्रमोद कुमार रवि, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

