रामनवमी पर मांस व मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

हरिहरगंज (पलामू )

रामनवमी पर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए गुरुवार को क्षेत्र के सभी मांस एवं मदिरा दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है । नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की मांस व मदिरा की खरीद-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी । उन्होंने कहा कि कहीं भी आदेश के उल्लंघन की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तत्काल नगर पंचायत कार्यालय को दें । ताकि संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जा सके । आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी । साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें । शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का सहयोग करें और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान कूड़ेदान में ही डालें।

Leave a Reply