हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम (54 वर्ष) का मंगलवार के अहले सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए उन्हें हरिहरगंज ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । वे सेवानिवृत्त शिक्षक देवनंदन राम के पुत्र थे और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए जाने जाते थे । उनका अंतिम संस्कार गांव के समीप बटाने नदी तट पर किया गया । उनके असमायिक निधन पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।शोक सभा में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि अनिल पासवान जिप प्रतिनिधि राजेश राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील रवि, मुखिया जितेंद्र पासवान,प्रमोद रवि, राजकुमार गौतम शिक्षक संतोष राय, रामस्वरूप राम,अर्जुन राम,अजय कुमार, बिपिन बिहारी मेहता, त्रिवेणी राम, सतीश कुमार, सुरेन्द्र राम ,बिंदेश्वरी राम, कौलेश्वर राम, ,दुर्गा राम, दीपक कुमार, हरिद्वार प्रसाद, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

