श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी भीड़ , वृंदावन की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन

हरिहरगंज ( पलामू )

सनातन एकता संघ के तत्वावधान में सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार की शाम श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी । कथा वाचक श्री कृष्णानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया । कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संस्कृति व संस्कार का गुण सिखाता है। इसके पहले कथा मंच का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर उन्होंने कहा कि सदैव हमें अच्छे कर्म करते हुए धर्म और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए । इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । इस अवसर पर व्यवस्थापक रॉबर्ट गुप्ता, अध्यक्ष विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रियांशु जायसवाल, उप सचिव वृजनंदन साव, पंकज पासवान सहित सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही । मौके पर डॉ. रजनीश रंजन, संजय गुप्ता, अखिलेश मेहता, विनोद सिंह, संजय जायसवाल, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, शंभू सिंह, कृष्णा साव, शंभू यादव, संतोष गुप्ता, राजू शर्मा, दिनेश, विजय प्रजापति सहित शहर के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Leave a Reply