पुलिस प्रशासन ने रामनवमी पूजा को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च

हरिहरगंज (पलामू )

रामनवमी पूजा समारोह शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें प्रशिक्षु छतरपुर एसडीओ प्रशिक्षु आईएएस सह छतरपुर एसडीएम हिमांशु लाल, एसडीपीओ अवध यादव, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी,सीओ मनीष कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार,एस‌आई संतोष कुमार, कुमार सौरभ, राकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार,पथरा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,एएसआई भुपेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित कई अधिकारी व जवान शामिल थे । इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना से मेन रोड, अररूआ खुर्द, महाराजगंज, बंजारी, आरसी लाल चौक आदि स्थानों का पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति और सद्भाव के साथ रामनवमी पूजा मनाने की अपील की ।

Leave a Reply