हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास , भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अररूआ खुर्द स्थित जामा मस्जिद, बंजारी मस्जिद, अंसारी बिगहा, बेलौदर मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जिसमें सैंकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए । सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली । लोगों ने नये वस्त्र धारण कर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे जिससे पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में हरिहरगंज थाना पुलिस सभी मस्जिदों व चौक -चौराहों पर मुस्तैद नजर आई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी ।

