हरिहरगंज – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने किया पथ संचलन

हरिहरगंज (पलामू)

विक्रम संवत् 2083 नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरिहरगंज द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई। इस दौरान भारत माता की जय , नववर्ष मंगलमय हो, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ मेन बाजार, आरसी लाल चौक ,झंडा चौक आदि मुख्य मार्ग से पथ संचलन कर स्कूल के भैया -बहनों ने नगरवासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। झंडा चौक के समीप व्यवसायी सत्यनारायण शौंण्डिक, साकेत कुमार, पंकज कुमार के द्वारा बिस्किट व शरबत देकर सभी का स्वागत किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने आध्यात्मिक , पौराणिक और प्राकृतिक महंत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नव संवत्सर संकल्प की तिथि है । यह दिन भारत को परम वैभव तक पुनः पहुंचाने और अखंड भारत बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन में हिंदू सभ्यता -संस्कृति के साथ ही अच्छे संस्कारों को अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन ठाकुर हंसराज गुप्ता संजय कुमार सिंहप्रेम कुमार नीलिमा मेहता सोनम कुमारी विभा कुमारी प्रियंका कुमारी मनीषा कुमारी प्रीती कुमार कोमल कुमारी ने सहयोग किया।

Leave a Reply