उपायुक्त ने इन्हें दे दी चैतावनी, जानिए किस चीज को लेकर

लातेहार (झारखंड)

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने लाइसेंस का अद्यतन रखें तथा उसे निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित करें। साथ ही सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट एवं अद्यतन रेट लिस्ट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एजेंसियों को अपने उपभोक्ताओं की अद्यतन सूची (Customer List) संधारित रखने तथा बुकिंग नंबर को सक्रिय एवं सुचारू रखने का भी निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम संबंधित पदाधिकारी एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply