बेतला नेशनल पार्क में खराब स्ट्रीट लाइट से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

बेतला (लातेहार)

लातेहार जिले स्थित बेतला नेशनल पार्क के आसपास लगे स्ट्रीट लाइटों के ठीक से कार्य नहीं करने से पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय कई लाइटें आधी-अधूरी जलती हैं या पूरी तरह बंद रहती हैं, जिससे सड़क पर अंधेरा छाया रहता है।
पर्यटकों का कहना है कि अंधेरे के कारण सफर करना जोखिम भरा हो गया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रोशनी के अभाव में जंगली जानवरों के हमले का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply