बारियातू (लातेहार)
केरेडारी पुलिस ने हजारीबाग न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को थाना क्षेत्र के लाटु एवं अमरवाडीह गांव में दो फरार आरोपियों के घर विधिवत इश्तहार चिपकाया।इस संबंध में केरेडारी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार भगत ने बताया कि हजारीबाग न्यायालय के निर्देश पर केरेडारी थाना कांड संख्या 7/24, धारा 392 के दो अभियुक्तों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। इनमें बारियातू थाना क्षेत्र के लाटु गांव निवासी विक्की राम पिता युगल राम तथा अमरवाडीह निवासी लखन पाण्डेय पिता स्वर्गीय जाटु पाण्डेय शामिल हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत इश्तहार चिपकाकर निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार भगत ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मौके पर स्थानीय थाना के एएसआई सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

