251 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का मुद्दा विधानसभा में उठा, बहाली की मांग

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर के विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा सत्र के दौरान पलामू जिले के 251 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का मुद्दा प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि विज्ञापन और विधिवत चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त इन कर्मचारियों ने वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं, ऐसे में उनके साथ न्याय होना चाहिए।

विधायक ने कहा कि अचानक सेवा समाप्ति से इन कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए सरकार को मानवीय और न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाते हुए इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आलोक चौरसिया ने सरकार से मांग की कि पलामू जिले के सभी 251 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल किया जाए, ताकि उनके साथ न्याय हो सके और उनके परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करना उचित नहीं है और सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply