झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शान्ति पूर्ण संपन्न।761 मे 612 मतदाताओं ने किया मतदान।100 प्रतयाशी का भाग्य पिटारा में बंद।23 प्रत्याशी को मिलेगा जीत का प्रमाण पत्र।
मेदिनीनगर (पलामू)
मेदिनीनगर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान निर्धारित समय 10 बजे से शुरू हुआ । इस चुनाव में कुल 23 पदों के लिए वोट डाला गया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखा गया ।बड़ी संख्या में वोटर अधिवक्ता मतदान केंद्र पर पहुंचकर कतार में लगकर पहचान पत्र दिखाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किए। मतदान प्रक्रिया को देख रेख के लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव को प्रजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया था। विदित हो कि मतदाता को पांच महिला अधिवक्ता व 18 पुरुष अधिवक्ता को वोट देना था।बिदित हो कि स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 25 सदस्य चुने जाते हैं।23 का मतदान के द्वारा चुनाव किया जाता हैं जबकि दो सदस्य पदेन होते हैं।राज्य के एडवोकेट जनरल इसके पदेन सदस्य होते हैं।चुने गए सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षों के लिए होता हैं।इस बार 2026-2031के लिए चुनाव हुआ है।चुनाव में राज्य भर से 100 अधिवक्ता उम्मीदवार के रूप में मैदान में है।इसमें पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य मधुलता रानी भी चुनाव लड़ रही है।मतदान के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया गया।व वरीयता आधारित मतदान प्रणाली लागू किया गया था।इस प्रणाली के तहत मतदाता उमीदवारों के नाम के सामने अपने पसंद के अनुसार वन ,टू ,थ्री ,फोर ,फाइव यानी प्रथम ,द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम वरीयता लिखते हैं।एक अधिवक्ता अधिकतम 23 उम्मीदवार को वोट डाल सकते थे।कमसे कम पांच प्रत्याशी को वरीयता देना अनिवार्य था।अगर कोई मतदाता पांच से कम उमीदवारों को वरीयता देते हैं तो उनका मत अमान्य माना जा सकता हैं।चुनाव प्रक्रिया में पहले प्रथम वरीयता के मतों की गणना की जाती हैं।उसके बाद आवश्यक होने पर अन्य वरीयताओं के आधार पर मतो का स्थानांतरण किया जाता हैं।अंततः सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 23 उम्मीदवार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए अधिवक्ता शशि भूषण दुबे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे ।अधिवक्ता संघ भवन में ऊपरी तल्ले पर एक मतदान केंद्र बनाए गए थे ।जबकि नीचे कमरा नम्बर छह में भी एक मतदान केंद्र बनाया गया था ।ऊपर मतदान केंद्र पर ए से एम नाम वाले कुल 380 मतदाता को मतदान के लिए बैलट पेपर की व्यवस्था की गई थी। जबकि नीचे कमरा नम्बर छह में एन से जेड नाम वाले मतदाता जो 381 को बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई थी ।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा ।कई पुराने अधिवक्ताओ को भी मतदान को ले दिलचस्पी देखा गया।

