बरियातू में नीरज टाइल्स शोरूम का शुभारंभ

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सीमेंट एजेंसी टाईल्स दुकान का उद्घाटन। बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप नीरज सीमेंट टाईल्स दुकान का उद्घाटन पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रों चार के साथ पूर्व विधायक प्रकाश राम के हाथों फीता काट व नारियल फोड़कर करवाया। वहीं पूर्व विधायक प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टाईल्स मार्बल का दुकान खुलने से आस पास के लोगो को काफी सहुलियत होगी। टाईल्स मार्बल खरीदने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था। जिससे काफी परेशानी होती थी। वहीं दुकान संचालक किशोर प्रसाद ने कहा कि अपने संस्थान में उचित मूल्य पर टाईल्स, मार्बल, ग्रेनाइट व घर के सुंदरीकरण के लिए सभी समान उपलब्ध है। मौके पर देवनन्दन प्रसाद, अरविंद प्रसाद, बंजर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद,संजय यादव, देवनन्दन राम सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply