जिला प्रशासन, पलामू द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संपादन हेतु सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

मेदिनीनगर (पलामू)

मतदान दलों, मतगणना दलों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, श्रमिकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अन्य सहयोगी कार्मिकों के समर्पण, अनुशासन एवं समन्वित प्रयास से निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन विशेष रूप से पलामू जिले के सम्मानित मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता है, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया।
सभी के सहयोग, प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदार सहभागिता से निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण हुई।
मेदिनीनगर (पलामू)
जिला प्रशासन, पलामू पुनः सभी के प्रति आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply