अधिक से अधिक मामले निस्तारण को ले दिया निर्देश
मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा का दिशा निर्देश पर 14 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने को लेकर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने अपने बेष्म में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कई सुझाव दिए ।उन्होंने कहा कि कोर्ट में लिटिगेशन से सम्बंधित मामले के निस्तारण में और सजग रहने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक मामले का निस्तारण हो सके ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आज ज्यूडिशियल अधिकारियों के साथ बैठक़ की गई है। इस मौके पर एसीजेएम सुशीला सोरेंग, सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर पांडेय, एस के गौतम, सोनम बिश्नोई, निशिकांत, शंभू महतो, निर्भय प्रकाश ,रेलवे जेएम प्रज्ञेष निगम, निबंधक कमल प्रकाश, सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलिना बारा, समीरा खान ,रशिम चंदेल आदि लोग उपस्थित थे

