हरिहरगंज में अध्यक्ष के लिए 6 व वार्ड के लिए 38 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

हरिहरगंज (पलामू)

नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान छठे व अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 6 जबकि वार्ड पार्षद के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया । अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि देवी, बैजन्ती देवी, माधुरी देवी, रिनू देवी, कलावती कुमारी, कशिश कुमारी शामिल हैं। जबकि वार्ड 1 से शांति देवी सनिहा नाज वार्ड 2 से भूपेंद्र गुप्ता, वकील अंसारी वार्ड 3 से गुड्डू रंगीला, उपेंद्र महतो, छाया वर्मा, वार्ड 5 से कुंती देवी वार्ड 6 से खुशरंजन कुमार वार्ड 7 से सुशील कुमार रवि, लक्ष्मी देवी, सरोज प्रसाद, अभय कुमार, मुस्लिम आलम वार्ड 8 से अनपूर्णा देवी वार्ड 9 से जयप्रकाश गुप्ता वार्ड 11 से सोनू कुमार पासवान, 12 से चंद्रावती देवी 13 से साजया प्रवीण 14 से दुर्गावती देवी 15 से त्रिपुरारी राम, धनंजय कुमार 16 से ललिता देवी, हीरा कुमारी, अनुराधा कुमारी, सोनी कुमारी, राधिका कुमारी सहित कुल 38 वार्ड प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक बंदना सेजवेलकर ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

Leave a Reply