मतदान पूर्व तैयारी,वलनेरेबिलिटी मैपिंग और मतदान दिवस के दायित्वों पर दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
मेदिनीनगर (पलामू)
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर दिनांक 03 फरवरी 2026 को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-सी सभागार में चुनाव कार्य हेतु नामित सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण सत्र में मतदान से पूर्व मतदान केंद्रों की स्थिति,मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी,वलनेरेबिलिटी मैपिंग,मतदान पूर्व संध्या तथा मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।इसके अतिरिक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्य-दायित्व,निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की बिंदुवार जानकारी भी साझा की गयी।कार्यक्रम के दौरान मतपेटी को खोलने एवं सील करने की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल,जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन,परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा,कार्यालय अधीक्षक राम लखन राम,अमरेंद्र पाठक,श्यामलाल उरांव,अशोक सिंह,देवेंद्र मिंज,जिला प्रशिक्षक तथा सभी नामित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

