रांची (झारखंड)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड सिर्फ संबंधित स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकते हैं.
विद्यार्थियों को अपने-अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड लेने होंगे. काउंसिल ने सभी स्कूलों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
3 से 17 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं
बता दें कि जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी, जो 17 फरवरी तक चलेगी. परीक्षाएं प्रथम पाली यानी सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा. इसके बाद स्कूल में 24 फरवरी से 07 मार्च तक प्रैक्टिकल और वाइवा एग्जाम होगा.
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका के माध्यम से होगी.
- OMR शीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.
- बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के उत्तर भी उत्तरपुस्तिका में ही लिखने होंगे.
इस प्रकार होगा मार्क्स का डिवीजन
- 30% अंक : बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न
- 50% अंक : लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- 20% अंक : आंतरिक मूल्यांकन
परीक्षा की अवधि - कुल अवधि: 3 घंटे
- समय : सुबह 9:45 बजे से 1:00 बजे तक

