मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद है। लगातार हो रही अपराधी घटनाओं से शहर में भय का माहौल है । अपराधी अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं ।जिला समेत दूसरे जिलों व शहर के अपराधी भी मेदनी नगर के व्यवसाययों पर हावी होने के प्रयास में है । शहर के व्यवसाययों से फिरौती की मांग जोर पकड़ने लगी है। पुलिस प्रशासन की शिथिलता एवं अपराधियों के बढ़ते मंसूबे के खिलाफ शुक्रवार को
मेदिनीनगर के परिसदन भवन में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता की । पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि शहर में लगातार व्यवसाइयों से अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है जिससे व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है । अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तो कर रही है लेकिन वे अभी भी उनके पकड़ से बाहर हैं। व्यवसाय अपराधियों के बढ़ते दबाव के आगे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । इस बाबत केएन त्रिपाठी ने ज़िला प्रशाशन से आग्रह की है सभी व्यवसाइयों को आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराई जाए उन्हें परमिशन दी जाए ताकि ब्यवसाई खुद अपनी सुरक्षा कर सके ।
मौके पर पलामू जिला व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, अनुपम तुलस्यान, सोनू खान, सबलू खान, मुन्ना खान, अरुण कुमार कास्यकार मनोज जैन, जीशान खान एवं अरबाज खान समेत काफी संख्या में व्यवसाईगण मौजूद थे।

