रविदास जयंती मनाने को लेकर हुयी बैठक,कमिटी का हुआ गठन

  • विजय कुमार रवि बने आयोजन समिति के अध्यक्ष

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह मनाने को लेकर स्थानीय लोगों की एक बैठक गुरुवार को वार्ड 16 में हुयी.बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार रवि ने किया.संचालन सतेंद्र कुमार रवि ने किया.बैठक में संत शिरोमणि रविदास जयंती को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया.इसके अलावा संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने का भी फैसला हुआ.समारोह के सफल आयोजन के लिये एक कमिटी का गठन किया गया.सर्वसम्मति से विजय कुमार रवि को कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया.वहीं सत्येंद्र कुमार व रविन्द्र कुमार को सचिव,दीपक कुमार व विद्याकान्त कुमार को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार व विजय राम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.जबकि यदुनी राम,मणिशंकर राम, कन्हाई राम,महावीर राम,मुकेश कुमार व उपेन्द्र राम को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया है.इसके अलावा 25 सदस्यीय कार्यकारणी का भी गठन किया गया. रंजीत कुमार,सत्येंद्र कुमार,धनन्जय कुमार,अखलेश कुमार,बिजय कुमार,प्रदीप कुमार,कुमार सोनू,साहिल,सौरभ,सुमित सहित कई लोगों को शामिल किया गया है.

Leave a Reply