जनता की सरकार है जनमानस का होगा काम , दीपक

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता दीपक तिवारी ने सदर अंचलाधिकारी अमरदीप सिंह बलहोत्रा एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम राय से मुलाकात कर सदर प्रखंड में पदास्थापित होने पर स्वागत किया एवं जनता के कार्यों को गति देने का अनुरोध किया। पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा अधिकारी के आगमन पर हर्ष जताया। मौके पर दीपक ने कहा कि पलामू के लोग विशुद्ध समाजिक सरोकार रखने वाले होते हैं। इनका प्रशासनिक व्यवस्था में बेवजह का हस्तक्षेप नहीं होता है। यहां जनता के बीच सहज एवं सुलभ अधिकारीयों की आवश्यकता है। जिसमें युवा, तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में सदर क्षेत्र में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का आगमन होना सुखद संयोग है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा।
मौके पर झामुमो नेता दीपक तिवारी ने बताया कि बालू की समस्या सरकारी एवं धार्मिक कार्यों में बाधा नहीं बने इसकी चिंता करना आवश्यक है। धर्मस्थलों के निर्माण में एवं आवास निर्माण में घाटों से आवंटित बालू की आपूर्ति का रास्ता खोला जाना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य संचालित रहे। झारखंड की सरकार आमजन के आवश्यकता की पूर्ति में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसका लाभ पलामू की जनता को भी मिलना चाहिए। उम्मीद है कि सदर प्रशासन जनहित में कारगर कदम उठाएगी।
स्वागत के उपरांत सदर अंचलाधिकारी अमरदीप सिंह बलहोत्रा ने कहा कि सदर प्रखंड में जनता के कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सामग्री आपूर्ति में सरकार के निर्देश का पालन किया जाएगा। दीपक तिवारी जैसे समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता का सहयोग मिलने से जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
वहीं सदर थाना प्रभारी उत्तम राय ने बताया कि मेदिनीनगर सदर क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगा। दीपक तिवारी जैसे समाजिक चेहरों का सहयोग अपेक्षित है। जनता का कार्य करने के लिए पद पर बैठाया गया है, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। और निभाई जाएगी। साथ ही अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जनता अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।

Leave a Reply